Singer :
Lyricstaal
from the Movie , sung by . The song is composed by and the lyrics are penned by 1080g. Discover more from Year best ghazal, ghazaal, jagat singh best ghazaal songs lyrics...जगजीत सिंह का नाम आते ही कई ग़ज़लें बरबस ही याद आ जाती हैं इसलिए उन्हें ‘ग़ज़ल-सम्राट’ कहा जाता है, उनकी दी हुई आवाज़ के कारण कई ग़ज़लें आज ज़हन में गूंजती रहती हैं। पेश हैं कुछ ऐसी ही ग़ज़ल जिनकी स्मृति होने पर ग़ज़लकार तो याद आते ही हैं लेकिन जगजीत भी स्मरण हो आते हैं।
तेरे आने की जब ख़बर महके
तेरे ख़ुशबू से सारा घर महके
शाम महके तेरे तसव्वुर से
शाम के बाद फिर सहर महके
रात भर सोचता रहा तुझको
ज़हन-ओ-दिल मेरे रात भर महके
याद आए तो दिल मुनव्वर हो
दीद हो जाए तो नज़र महके
वो घड़ी दो घड़ी जहाँ बैठे
वो ज़मीं महके वो शजर महके
होश वालों को ख़बर क्या / निदा फ़ाज़ली
होश वालों को ख़बर क्या बेख़ुदी क्या चीज़ है
इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िन्दगी क्या चीज़ है
उन से नज़रें क्या मिली रोशन फ़िज़ाएँ हो गईं
आज जाना प्यार की जादूगरी क्या चीज़ है
खुलती ज़ुल्फ़ों ने सिखाई मौसमों को शायरी
झुकती आँखों ने बताया मयकशी क्या चीज़ है
हम लबों से कह न पाये उन से हाल-ए-दिल कभी
और वो समझे नहीं ये ख़ामोशी क्या चीज़ है
तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो / कैफ़ी आज़मी
तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो
क्या गम है जिसको छुपा रहे हो
आँखों में नमी, हँसी लबों पर
क्या हाल है क्या दिखा रहे हो
बन जायेंगे ज़हर पीते पीते
ये अश्क जो पिए जा रहे हो
जिन ज़ख्मों को वक़्त भर चला है
तुम क्यों उन्हें छेड़े जा रहे हो
रेखाओं का खेल है मुक़द्दर
रेखाओं से मात खा रहे हो
Tip: You can learn the meanings of Jagjit Singh Ghazal in English/Hindi by hovering over the highlighted word.
